ऑस्कर में एंट्री मिलते ही चर्चा में Laapataa Ladies, जान लीजिए क्या है फिल्म की सबसे बड़ी USP?

फिल्म "लापता लेडीज" (Laapataa Ladies) इस साल काफी चर्चा में रही है. अब इसने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. किरण राव द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर 2025 के लिए ऑफिसियल एंट्री के रूप में चुना गया है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 29 शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों की लिस्ट में से इसे चुना है.

ADVERTISEMENT

lapata_ladies
ऑस्कर में भारत की ऑफिसियल एंट्री होगी फिल्म लापता लेडीज.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

लापता लेडीज ने ऑस्कर में एंट्री मार हासिल किया बड़ा माइलस्टोन

point

फिल्म की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं किरण राव, बोलीं- शुक्रिया

point

फिल्म की कहानी सिंपल लेकिन मैसेज बहुत बड़ा, कई फिल्मों को पीछे छोड़ा

फिल्म "लापता लेडीज" (Laapataa Ladies) इस साल काफी चर्चा में रही है. अब इसने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. किरण राव द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर 2025 के लिए ऑफिसियल एंट्री के रूप में चुना गया है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 29 शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों की लिस्ट में से इसे चुना है. इस लिस्ट में रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल', प्रभास की माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन 'कल्कि 2898 AD', मलयालम फिल्म 'आट्टम', और पायल कपाड़िया की फिल्म 'All We Imagine as Light' भी शामिल थीं.