समांथा-चैतन्य के तलाक पर मंत्री के विवादित बयान से बवाल, भड़के नागार्जुन-NTR, सुरेखा पर मानहानि का केस

साउथ के स्टार एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के अक्टूबर 2021 में हुए डिवोर्स की खबर ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों एक्टर्स ने अपने फैंस और मीडिया से इस कठिन समय में प्राइवेसी और समर्थन की गुजारिश की थी.

ADVERTISEMENT

Samantha Ruth Prabhu Naga Chatanya
नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु के तलाक को लेकर तेलंगाना की मंत्री के बयान के बाद बवाल हो गया है.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

इस साल की शुरुआत में नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपला के साथ सगाई कर ली है

point

तेलंगाना की महिला मंत्री ने समांथा-चैतन्य के तलाक को लेकर दिए बयान के बाद हुआ विवाद

तेलंगाना की कैबिनेट मंत्री कोंडा सुरेखा ने एक बयान में समांथा-चैतन्य के डिवोर्स का जिक्र करते हुए इसे विधायक और पूर्व मंत्री के.टी. रामा राव (KTR) से जोड़ा है. मंत्री सुरेखा ने KTR पर गंभीर आरोप लगाए और उनके चरित्र पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि शायद समांथा और चैतन्य का तलाक भी इन्हीं कारणों से हुआ है. इसके बाद बवाल मच गया है.