बॉलीवुड का चांस छोड़ा, फिर 'पुष्पा 2' में समांथा को किया रिप्लेस, कौन हैं डांसिंग क्वीन Shreeleela?

Meet Dancing Queen Shreeleela: साउथ की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं श्रीलीला, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. पिछले कुछ वक्त में उन्होंने बहुत तेजी से अपनी पहचान बनाई है. बचपन से भरतनाट्यम सीख रहीं श्रीलीला अपने डांस और एक्सप्रेशंस के लिए चर्चा में रहती हैं.

ADVERTISEMENT

shree_leela
साउथ की डांसिंग क्वीन श्रीलीला मचाने आ रही हैं हंगामा.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पुष्‍पा 2 की 'डांस‍िंग क्‍वीन' पर स‍िनेमा लट्टूू है साउथ का सिनेमा

point

साउथ की पॉपुलर यंग एक्ट्रेस श्रीलीला की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है

point

श्रीलीला पुष्पा 2 में एक आइटम नंबर से गदर मचाने आ रही हैं

Dancing Queen Shree Leela: पुष्पा फिल्म से जितनी पॉपुलैरिटी अल्लू अर्जुन को मिली, उतनी ही पॉपुलैरिटी फिल्म के गाने 'ऊ अंटावा' से सामंथा रुथ प्रभु को मिली. ये डांस नंबर लंबे समय तक लोगों जुबान पर चढ़ा रहा और उस साल का सबसे बड़ा हिट नंबर साबित हुआ था. अब पुष्पा 2 में भी मेकर्स एक ऐसा ही डांस नंबर लेकर आ रहे हैं, जिसमें सामंथा नहीं, साउथ की डांसिंग क्वीन और सेंसेशन श्रीलीला को जगह दी गई है. वह लोगों को दीवाना बनाने आ रही हैं. उनके साथ अल्लू अर्जुन भी कमर मटकाते हुए दिखाई देंगे.