गोवा-मुंबई में घर, 27 एकड़ फार्महाउस... पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपये थी. उनके पास गोवा, पुणे और मुंबई में संपत्तियां और 27 एकड़ का फार्महाउस था.
ADVERTISEMENT

Nana Patekar Net Worth: भारतीय सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 वर्ष की उम्र में गोवा में उनका निधन हो गया. सीने में अचानक दर्द की शिकायत के बाद उनके फ्लैट पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य प्रक्रिया (CPR) दी गई, जिसके तुरंत बाद इलाज के लिए उन्हें गोवा स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और सुबह करीब 5.20 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.
