लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों से क्या डर गए पप्पू यादव? बोले- सलमान को मारना है तो मार दो, मुझे क्या?

Papuu Yadav on Lawrence Bishnoi: बिहार के सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए हैरान कर देने वाले बयान दिए हैं. उन्होंने कह दिया कि यदि बिश्नोई को उन्हें मारना है, तो वे उन्हें नहीं रोकेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पप्पू यादव ने कहा- मैं चाहता हूं जल्दी मरूं मुझे जल्दी मरवा दीजिए ताकि हिंदुस्तान से सच गायब हो जाए

point

सांसद यादव ने लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए हैरान कर देने वाले बयान दिए हैं

Papuu Yadav on Lawrence Bishnoi: बिहार के सांसद पप्पू यादव ने हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए हैरान कर देने वाले बयान दिए हैं. पप्पू यादव ने कहा कि उनका किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है और उनके जीवन में डर का कोई स्थान नहीं है. उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर लॉरेंस बिश्नोई को उन्हें मारना है, तो वे उन्हें नहीं रोकेंगे. यादव ने अपने आलोचकों से भी साफ तौर पर कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वह डर गए हैं तो वे उन पर हमला करके देख सकते हैं.