परेश रावल का चौंकाने वाला खुलासा: टूटे पैर को ठीक करने के लिए बीयर की तरह पिया अपना पेशाब!
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार परेश रावल ने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया है. उन्होंने खुद बताया कि कैसे एक हादसे के बाद डॉक्टरों को बिना इलाज चौंकाने वाला नतीजा दिखा. परेश ने खुद का यूरिन पीकर अपने टूटे पैर को ठीक किया. और ये सलाह भी उन्हें इंडस्ट्री के एक दिग्गज से मिली थी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
'घातक' की शूटिंग के दौरान फिसलकर चोटिल हुए थे परेश रावल
फाइट मास्टर वीरू देवगन ने कहा- सुबह पहला यूरिन पीने से जल्दी ठीक होते हैं
15 दिन में बिना ऑपरेशन पैर ठीक, चोट भर चुकी थी, डॉक्टर भी रह गए दंग
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. 'The Lallantop' के शो 'Guest in The Newsroom' में बातचीत के दौरान परेश रावल ने बताया कि एक बार उन्होंने अपने टूटे हुए पैर को ठीक करने के लिए खुद का पेशाब पिया था. और इस सलाह के पीछे एक बड़ा नाम था वीरू देवगन! वही वीरू देवगन जो अजय देवगन के पिता और मशहूर फाइट मास्टर थे.