पवन कल्याण की बेटी को तिरुपति मंदिर में प्रवेश से पहले क्यों करना पड़ा डिक्लेरेशन साइन, क्यों है ये चर्चा में?

Tirupati Laddoo Controversy: पवन कल्याण की यह तिरुपति यात्रा 11 दिवसीय उपवास का हिस्सा है, जो उन्होंने तिरुपति लड्डू को लेकर चल रहे बड़े राजनीतिक विवाद के बीच शुरू की है. दरअसल, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया था कि राज्य में वाईएसआरसीपी (जगन सरकार) के शासन के दौरान तिरुपति लड्डू की तैयारी में पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था.

ADVERTISEMENT

pawan_kalyan
पवन कल्याण ने अपनी बेटी के साथ तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पवन कल्याण उपवास के आखिर में तिरुमाला मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में पूजा-अर्चना की

point

पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटियां भी साथ हैं

point

तिरुपति लड्डू को लेकर उठे बड़े विवाद के बीच पवन कल्याण ने 11 दिन का उपवास रखा है

Tirupati Laddoo Controversy: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जन सेना पार्टी के नेता पवन कल्याण की बेटी पोलिना अंजनी कोनिडेला ने तिरुपति मंदिर जाने से पहले मंदिर के नियमों के तहत श्रद्धा का डिक्लेरेशन साइन किया. पोलिना पवन कल्याण की तीसरी पत्नी की बेटी हैं और भारत की विदेशी नागरिक हैं. उन्हें तिरुपति मंदिर में प्रवेश करने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी है. तिरुपति मंदिर में यह नियम है, जिसमें गैर-हिंदू और विदेशी नागरिकों को भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था का इकरार करना होता है.