पुष्पा 2 के रिलीज होते ही अल्लू अर्जुन को लगा बड़ा झटका, पुलिस ने इस मामले में कर दी बड़ी कार्रवाई
Pushpa 2 Release Controversy: पुलिस ने महिला की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए केस फाइल कर दिया है, जिसमें अल्लू अर्जुन को दोषी ठहराया गया है. साथ ही संध्या थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज किया गया है. इस मामले में एक महिला की जान चली गई थी. भगदड़ की वजह से 9 साल का बच्चा बेहोश हो गया था.
ADVERTISEMENT

Pushpa 2 Release Controversy: पुष्पा 2: द रूल के रिलीज होते ही स्टार अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका लगा है. उनके फैंस को परेशान करने वाली बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म की रिलीज को भारी विवाद में घेर लिया. असल में, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो रखा गया था. इस मौके पर अल्लू अर्जुन अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए अचानक थिएटर पहुंच गए थे. अपने फेवरेट एक्टर को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई और लोग ऐसे उमड़े कि थिएटर में भगदड़ मच गई. इसमें एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा बेहोश हो गया था.