समंदर में गर्लफ्रेंड के साथ डूब रहे थे रणवीर अल्लाहबादिया, तभी देवदूत बनकर आए IPS दंपत्ति

रणवीर और उनकी गर्लफ्रेंड जब यह समझ गए कि वह लहरों में फंस गए हैं और डूब जाएंगे, तब वह मदद के लिए चिल्लाए. उनकी आवाज सुनकर पास में तैर रही एक फैमिली उनकी हेल्प करने के लिए तेजी से आगे आए. दअरसल, यह परिवार एक आईपीएस अधिकारी और उनकी आईआरएस पत्नी थीं. 

ADVERTISEMENT

रणवीर अल्लाहाबादिया ने शेयर की स्टोरी.
रणवीर अल्लाहाबादिया ने शेयर की स्टोरी.
Google CTA

मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बार में चर्चा की वजह है कि उनकी एक पोस्ट, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसमें उनकी जान जाते बची थी. क्रिसमस पर रणवीर ने एक पोस्ट अपने इंस्टा एकाउंट की स्टोरी में शेयर किया, जिसमें उन्होंने वो और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा के समंदर में हुए एक बेहद खौफनाक हादसे का जिक्र किया है. उन्हें डूबने से बचाने वाले IPS और उनकी पत्नी का जिक्र भी किया है, साथ ही आभार जताया है.