Shesh Bharat: रणवीर सिंह पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, फर्श पर बैठकर मांगी माफी, जानें क्या है पूरा विवाद?
Chamundeshwari temple apology: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों कानूनी और प्रोफेशनल दिक्कतों में घिरे हैं. फिल्म 'कांतारा' के धार्मिक प्रतीक का मजाक उड़ाने के बाद, कर्नाटक हाई कोर्ट की शर्त पर उन्होंने मैसूरु के चामुंडेश्वरी मंदिर में फर्श पर बैठकर माफी मांगी. वहीं, फिल्म 'डॉन 3' अचानक छोड़ने के कारण उन पर फिल्म फेडरेशन (FWICE) ने बैन लगा दिया है.
ADVERTISEMENT

ranveer singh
Ranveer Singh apology: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में हैं. एक तरफ उनकी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता ने उन्हें पैन-इंडिया स्टार बना दिया है, वहीं दूसरी तरफ कानूनी और प्रोफेशनल विवादों ने उनके सामने नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. हाल ही में मैसूरु के ऐतिहासिक चामुंडेश्वरी मंदिर में रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.