बेटी रिद्धिमा को लेकर मां नीतू ने किया बड़ा खुलासा, 'अगर...' तो ऋषि कपूर ले लेते अपनी जान!

Riddhima Kapoor: नीतू कपूर ने बताया कि रिद्धिमा में हीरोइन बनने का टैलेंट था, लेकिन अगर वह इस इच्छा को पिता ऋषि कपूर के सामने जाहिर करतीं, तो वह इसे सहन नहीं कर पाते.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Riddhima Kapoor: ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर को आज कौन नहीं जानता. वो अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं. लेकिन ये बात कम लोग ही जानते हैं कि ऋषि कपूर की एक बेटी भी हैं. उनका नाम है रिद्धिमा कपूर साहनी. रिद्धिमा एक्टिंग दुनिया से कोसों दूर हैं. रिद्धिमा कपूर आज जानी-मानी ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं, लेकिन क्या उन्होंने कभी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का सोचा था? इस सवाल का जवाब उनकी मां नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की बायोग्राफी खुल्लम खुल्ला में दिया है।