Charchit Chehra: 10 साल तक छुपाया रिश्ता, फिर दो रीति-रिवाज से शादी… पति रितेश देशमुख ने बताई लव स्टोरी तो इमोशनल हुईं जेनेलिया

Riteish Deshmukh Love Story: प्यार की कहानियां अक्सर सुर्खियों में आती हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो वक्त के साथ और गहरे होते जाते हैं. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की लव स्टोरी भी ऐसी ही है, जहां इमोशंस, संघर्ष और भरोसे की मिसाल देखने को मिलती है, जिसने सोशल मीडिया पर फिर हलचल मचा दी है.

ADVERTISEMENT

Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza love story
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza love story
google news

Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza love story: किसी से प्यार करना आसान है, लेकिन प्यार जताना मुश्किल. इश्क, प्यार, मोहब्बत-बड़ा ही प्राइवेट और पर्सनल मामला होता है जिसे सबके सामने स्वीकार करने के लिए कलेजा चाहिए होता है. ऐसा कलेजा तब आता है जब प्यार के दोनों पंछी एक-दूसरे के लिए समर्पित हों और यकीन की अटूट डोर से बंधे हों. राजा शिवाजी की शपथ लेकर रितेश ने जब अपनी दास्तां सुनाई तो जेनेलिया भी रो पड़ीं. यह कहानी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल है, जिसने रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की 20 साल पुरानी लव स्टोरी को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.