कौन हैं साई पल्लवी? जिनको लेकर की जा रही बॉयकॉट की मांग, इंडियन आर्मी पर दिया था विवादित बयान
Sai Pallavi Controversy: साई पल्लवी ने अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा था कि भारतीय सेना को पाकिस्तान के लोग आतंकवादी समझते हैं और उसी तरह भारत में भी कुछ लोग पाकिस्तानियों को आतंकवादी समझते हैं." उन्होंने इसे नजरिए का मामला बताते हुए हिंसा को गलत ठहराया.
ADVERTISEMENT

Sai Pallavi
Sai Pallavi: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'अमरन' का प्रमोशन कर रही है. लेकिन इस बीच वो अपने एक पुराने बयान लेकर बुरी तरह फंस गई हैं. मामला इतना बढ़ गया है कि उनको और उनकी मूवीज को बॉयकॉट करने तक की मांग की जा रही है. दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल है जो 2 साल पहले का बताया जा रहा है.