IIFA Awards: शाहरुख खान ने आर्यन खान के जेल जाने के मुश्किल टाइम को किया याद, जानिए क्या कहा?
Shahrukh Khan in IIFA: आईफा में दी गई भावुक स्पीच में शाहरुख खान ने अपने परिवार, खासकर गौरी खान और उनकी टीम के मेंबर पूजा ददलानी को शुक्रिया कहा है. शाहरुख की इस स्पीच के दौरान वहां मौजूद दर्शक और फैन्स उन्हें जोरदार चीयर कर रहे थे.
ADVERTISEMENT

शाहरुख खान की आईफा दी गई स्पीच वायरल हो रही है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
साल 2021 शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा था.
इस साल आर्यन खान ड्रग्स केस में फंस गए थे और उन्हें NCB ने गिरफ्तार किया था.
IIFA में दी गई अपनी स्पीच में शाहरुख खान ने उस कठिन वक्त को याद किया
Shahrukh Khan in IIFA: शाहरुख खान ने पहली बार अपने कठिन दौर को याद करते हुए, बिना आर्यन खान केस का नाम लिए, उसपर इशारा किया. ये मौका था आईफा अवॉर्ड 2024 का, जहां उन्हें फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. उनके इस भावुक भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
