जानी-मानी गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, ब्रीच कैंडी में चल रहा है इलाज!

दिग्गज गायिका आशा भोसले (92) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है. डॉक्टर प्रति समदानी की देखरेख में उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि हॉर्ट की तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
google news

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन और भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है.92 वर्षीय आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर पैनी नजर बनाए हुए है.