सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ का तंबाकू विज्ञापन: बोले- 'बच्चों पर दाग नहीं लगने दूंगा', फैंस कर रहे तारीफ

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी नैतिकता और परिवार की साख के लिए 40 करोड़ रुपये का तंबाकू विज्ञापन ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा कि वह ऐसी किसी चीज का प्रचार नहीं करेंगे जो उनके बच्चों (अथिया और अहान) की छवि खराब करे.

ADVERTISEMENT

suniel shetty
suniel shetty
Google CTA

बॉलीवुड में जहां बड़े-बड़े सितारे करोड़ों रुपयों के लिए पान मसाला और तंबाकू ब्रांड्स का विज्ञापन करने से पीछे नहीं हटते, वहीं अन्ना यानी सुनील शेट्टी ने एक मिसाल कायम की है. सुनील शेट्टी ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने 40 करोड़ रुपये के एक भारी-भरकम विज्ञापन के ऑफर को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वह अपनी सेहत और अपने परिवार की छवि के साथ समझौता नहीं करना चाहते थे.