Bigg Boss 18 में पहले एंट्री से सबको चौंकाया, फिर घर से ऐसे होना पड़ा एलिमिनेट, कौन है 'गधाराज'?

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 से पहला कंटेस्टेंट एविक्ट हो गया है. और ये पहले कंटेस्टेंट और कोई नहीं गधाराज है. इस बात की जानकारी सलमान खान ने शो में दी. कहा जा रहा है कि गधाराज का एविक्शन पेटा की अपील के बाद किया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बिग बॉस 18 के सीजन से हुआ पहला एविक्शन

point

गधाराज हुआ बिग बॉस 18 से बाहर

point

PETA ने की थी अपील

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में पहला एविक्शन हो गया है. शो के होस्ट सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' के आखिर में इस बात की घोषणा की कि बिग बॉस के घर का 19वां कंटेस्टेंट, गधाराज, अब शो का हिस्सा नहीं रहेगा. इस हफ्ते घर से बाहर होने वाले प्रतियोगियों की लिस्ट में अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, गुणरत्न सदावर्ते, करणवीर मेहरा और मुस्कान बामने का नाम भी था, लेकिन इन पांचों को सुरक्षित रखते हुए, मेकर्स ने गधाराज को शो से बाहर करने का फैसला लिया. बताया जा रहा है कि यह फैसला पेटा (PETA) की अपील के बाद लिया गया है.