Charchit Chehra: नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी...तापसी पन्नू के फेवरेट राजनेता कौन? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जवाब
Taapsee Pannu controversy: फिल्म ‘अस्सी’ के प्रमोशन के दौरान तापसी पन्नू का एक जवाब सियासी बहस का केंद्र बन गया. राहुल गांधी या नरेंद्र मोदी के सवाल पर उनकी लाइन सोशल मीडिया पर वायरल है. कोई इसे तंज बता रहा, कोई समर्थन आखिर इस बयान के पीछे की पूरी कहानी क्या है? जानिए इस खबर में
ADVERTISEMENT

Taapsee Pannu PM Modi Rahul answer: तापसी पन्नू बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जो किरदार भी चुनती हैं तो बहस छेड़ देती हैं... और बयान देती हैं तो सियासी गलियारों में हलचल मच जाती है... फिल्में भी फीमेल ऑरिएंटेड बनाती हैं और उसे बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारती हैं.. नई फिल्म अस्सी के साथ फिर तैयार हैं... इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान जो बयान इन्होंने दिया है बवाल खड़ा कर दिया है... राहुल गांधी के बजाय मोदी को चुना लेकिन फिर जो कहा खबरों की हैडलाइन में उसी से छा गईं... सवाल था कि राजनेता कौन पसंद हैं राहुल गांधी या नरेंद्र मोदी... तापसी ने जवाब दिया मुझे इस देश में रहना है, इसलिए मोदी जी... तापसी के इसी जवाब के कई मायने-मतलब निकाले जा रहे हैं.. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ये नई बॉलीवुड पीढ़ी की आवाज़ हैं जो सवाल भी करती है और जवाब भी देती है.. क्या है पूरा मामला, क्यों तापसी के इस बयान पर हो रहा भयंकर बवाल, क्या है फिल्मों के जरिए जनता को मैसेज देने वाली तापसी की कहानी जो इंजीनियर से बनीं एक्ट्रेस और क्या है 2021 वाली वो घटना जो अब उनका जवाब बन रहा मोदी सरकार के लिए जवाब बताएंगे चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में तो बने रहें वीडियो के आखिर तक...