बिग बॉस में BJP नेता तजिंदर बग्गा की एंट्री ने मचाई सनसनी, कौन हैं ये जो अक्सर रहते हैं विवादों में?
Big Boss 18: बीजेपी नेता ने सलमान खान के शो बिग बॉस में एंट्री करके सबको चौंका दिया. इस भाजपा नेता ने 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था और अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. रियलिटी शो में एंट्री से पहले बग्गा ने इंडिया टुडे से खास बातचीत की और बताया कि वह शो में क्यों हैं?
ADVERTISEMENT

दिल्ली के बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा अचानक चर्चा में आ गए हैं.
Big Boss Season 18: बिग बॉस 18 शो के शुरू होने का फैंस को लंबे समय से इंतजार था और रविवार 6 अक्टूबर की रात वह घड़ी आ ही गई. शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने एक-एक कंटेस्टेंट का स्वैग से स्टेज पर स्वागत किया. इस बार शो में ज्यादातर टीवी एक्टर-एक्ट्रेस नजर आ रहे हैं. इन सबके बीच एक ऐसे चेहरे ने भी एंट्री ली है, जिसका राजनीतिक बैकग्राउंड है. जो अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहता है.