मिल्क ब्यूटी तमन्ना भाटिया की कानूनी जंग: 13 की उम्र में 'एक्शन' से 120 करोड़ के साम्राज्य तक, पर विज्ञापन विवाद में क्यों मिली हार?
तमन्ना भाटिया की बायोग्राफी: 13 की उम्र में करियर की शुरुआत से लेकर बाहुबली की सफलता और मद्रास हाई कोर्ट में 1 करोड़ के मानहानि केस में मिली हार तक की पूरी कहानी. जानें क्यों खारिज हुआ विज्ञापन विवाद का केस.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: तम्मना भाटिया के इंस्टा से.
ग्लैमर की दुनिया में चमक जितनी तेज होती है, उसके पीछे के कानूनी पचड़े उतने ही उलझे हुए होते हैं. मुंबई की चकाचौंध में जन्मी और दक्षिण भारत के सुनहरे पर्दे पर अपनी किस्मत की लकीरें लिखने वाली तमन्ना भाटिया आज एक ऐसी ही कानूनी चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. मद्रास हाई कोर्ट से आई एक खबर ने न केवल उनके फैंस को चौंका दिया है, बल्कि विज्ञापन जगत (Ad World) में सेलिब्रिटी कॉन्ट्रैक्ट्स को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.