दो बड़े सेलीब्रिटी अस्पताल में हुए भर्ती, फैंस में मच गई हलचल; केवल इतने घंटें का रहा फर्क
Rajnikant-Govinda in News: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग गोविंदा और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक ही दिन अस्पताल में भर्ती हुए, जिससे उनके फैंस के बीच हलचल मच गई.
ADVERTISEMENT

रजनीकांत और गोविंदा दोनों एक साथ अस्पताल में भर्ती हुए.
Rajnikant-Govinda in News: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग गोविंदा और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक ही दिन अस्पताल में भर्ती हुए, जिससे उनके फैंस के बीच हलचल मच गई. मंगलवार की सुबह, गोविंदा के साथ एक हादसा हुआ जब अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रखते वक्त गलती से गोली चल गई और उन्हें लग गई. यह खबर सुनकर सभी हैरान रह गए, लेकिन राहत की बात यह है कि गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं. उन्होंने अस्पताल से अपने फैंस और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया.
