सलमान खान के शूटिंग सेट पर घुसा अनजान शख्स, मचा हड़कंप; पुलिस ने पकड़ा तो बोला- बिश्नोई को बुलाऊं क्या?

सुपरस्टार एक्टर सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. उनके शूटिंग स्थल पर एक अनजान व्यक्ति घुस गया, उसने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर पुलिस को धमकाया, बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

ADVERTISEMENT

सलमान खान के सेट पर एक अनजान शख्स घुस गया.
सलमान खान के सेट पर एक अनजान शख्स घुस गया, जिससे मचा बवाल.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सलमान खान के शूटिंग लोकेशन पर एक संदिग्ध बिना अनुमति घुस गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया

point

संदिग्ध ने पुलिस पूछताछ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए कहा, 'बिश्नोई को क्या बोलूं?'

point

सलमान खान को Y+ कैटगरी की सुरक्षा मिली हुई है, अब उनकी सुरक्षा में चूक से उठ रहे सवाल 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए 2024 का साल लगातार धमकियों और खतरों से घिरा रहा है. खासकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े खतरे ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. हाल ही में, 3 दिसंबर को उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग के दौरान एक अनजान व्यक्ति बिना अनुमति के सेट पर घुस गया. उसकी संदिग्ध हरकतों ने सुरक्षा अधिकारियों को सतर्क कर दिया.