'दयाबेन' को बिग बॉस 18 के लिए ऑफर हुए 65 करोड़ रुपये? सच्चाई आ गई सामने

Big Boss 18 News: बिग बॉस 18 का प्रसारण छह अक्टूबर से टेलीविजन पर होगा. इसे लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है. हाल ही में कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दया बेन उर्फ दिशा वकानी को बिग बॉस 18 के लिए 65 करोड़ रुपये की भारी रकम की ऑफर की गई थी.

ADVERTISEMENT

big_boss_18
टीवी की दयाबेन को क्या सच में मिला था बिग बॉस से बड़े अमाउंट का ऑफर.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बिग बॉस 18 का प्रसारण छह अक्टूबर से टेलीविजन पर शुरू हो रहा है, बज बना हुआ है

point

दावा किया गया कि दिशा वकानी को बिग बॉस 18 के लिए 65 करोड़ रुपये ऑफर हुए

Disha Wakani News: बिग बॉस 18 का प्रसारण छह अक्टूबर से टेलीविजन पर होगा. इसे लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है. हाल ही में कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दया बेन उर्फ दिशा वकानी को बिग बॉस 18 के लिए 65 करोड़ रुपये की भारी रकम की ऑफर की गई थी. हालांकि, इन रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दिशा ने इस ऑफर को ठुकरा दिया. लेकिन इंडिया टुडे के सूत्रों ने इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया है कि दिशा को ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया गया था.