किस एक्ट्रेस की वजह से हुआ सोमी-सलमान का ब्रेकअप, यूं शुरू हुई थी दोनों के बीच लव स्टोरी
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस सोमी अली पाकिस्तान से बॉलीवुड में आई तो सलमान खान से प्यार हो गया. लगभग 8-9 वर्षों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया. दोनों का प्यार परवान चढ़ा लेकिन शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका. रिश्ते में दरार आई,
ADVERTISEMENT

Somi-Salman love Story:बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस सोमी अली पाकिस्तान से बॉलीवुड में आई तो सलमान खान से प्यार हो गया. लगभग 8-9 वर्षों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया. दोनों का प्यार परवान चढ़ा लेकिन शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका. रिश्ते में दरार आई, ऐश्वर्या राय की एंट्री से. कहा जाता है इसे छुपाने के लिए सलमान ने अपनी फिल्म हम दिल दे चुके सनम के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से भी झूठ बुलवा दिया था. आगे जाकर सलमान और ऐश्वर्या भी एक ना हो सके लेकिन सलमान से सोमी की दुश्मनी जरूर हो गई. ये दुश्मनी इतनी बढ़ी कि सोमी अब सलमान के दुश्मन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जूम कॉल पर बात करना चाह रही हैं और कह रही हैं कि ये उनके फायदे की बात होगी. क्या है सच्चाई सोमी के इस मैसेज के पीछे, जिसे वो लॉरेंस के फायदे की बात बता रही हैं. आज के चर्चित चेहरा के खास एपिसोड में बात सोमी अली और सलमान के साथ उनकी अधूरी लव स्टोरी और फिर ऐश्वर्या के चलते हुई उनकी दुश्मनी के बारे में.