Miss Universe 2026: 7 साल की बेटी की मां ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, जेनिफर बैरेटो ने रच दिया इतिहास

प्यूर्टो रिको की 28 वर्षीय जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. वह सात साल की बेटी की मां हैं. पहली बार किसी मां ने यह ताज जीता है. भारत की काजिया लिज मेजो प्रतियोगिता में टॉप-30 तक पहुंचीं, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं.

ADVERTISEMENT

Miss Universe 2026
Miss Universe 2026
Google CTA

मिस यूनिवर्स 2026 का ताज इस बार ऐसी महिला के सिर सजा है, जिनकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. प्यूर्टो रिको की 28 वर्षीय जेनिफर बैरेटो ने 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. वह पहली शादीशुदा महिला हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. उनकी सात साल की बेटी भी इस खास पल की गवाह बनी. जीत के बाद जेनिफर की बेटी पेनेलोप उनके साथ मंच पर नजर आई. वहीं, भारत की काजिया लिज मेजो टॉप-30 तक पहुंचीं, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं.

कौन हैं जेनिफर बैरेटो, जिन्होंने रचा इतिहास?

प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन की रहने वाली जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम किया है. 28 साल की जेनिफर के पास मनोविज्ञान और क्लिनिकल सोशल वर्क में मास्टर डिग्री है.

इस जीत के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया. जेनिफर पहली शादीशुदा महिला और सात साल की बेटी की मां हैं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. उनकी बेटी का नाम पेनेलोप है. ताज जीतने के बाद जब जेनिफर मंच पर पहुंचीं तो उनकी बेटी भी उनके साथ दिखाई दी. 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जेनिफर ने 116 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर खिताब अपने नाम किया है. उन्हें पिछली मिस यूनिवर्स और मेक्सिको की फातिमा बॉश ने ताज पहनाया.

फरवरी में पहली बार किया रैंप वॉक, नवंबर में बन गईं विश्व विजेता

जेनिफर बैरेटो की इस कामयाबी के पीछे एक दिलचस्प कहानी है. उन्होंने फरवरी 2026 में पहली बार रैंप वॉक किया था. इसके बाद जून में पहली बार सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इसी प्रतियोगिता के जरिए उन्हें मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको चुना गया. कुछ ही महीनों के भीतर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना ली. नवंबर में आयोजित मिस यूनिवर्स 2026 में उन्होंने दुनिया की सुंदरियों को पीछे छोड़ दिया.

मिस यूनिवर्स 2026 की विजेता बनने के साथ जेनिफर का ताज भी चर्चा में है. उन्हें पहनाया गया ताज 3,150 हीरों से तैयार किया गया है. इसमें 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल हुआ है. इस ताज को रेडियस ऑफ इंटरनल लवली नाम दिया गया है. इसकी डिजाइन और चमक ने भी प्रतियोगिता में लोगों का ध्यान खींचा.

जेनिफर के गाउन पर भारतीय कारीगरी की झलक

मिस यूनिवर्स के मंच पर जेनिफर ने जो गाउन पहना, उसमें भारतीय कारीगरों की मेहनत भी शामिल थी. उनके गाउन पर सफेद, सिल्वर और पारदर्शी छोटी सजावटी मोतियों के साथ चमकदार पत्थरों की कढ़ाई की गई थी. इसकी बारीक कारीगरी में भारतीय कारीगरों का योगदान रहा. इस तरह अंतरराष्ट्रीय मंच पर जेनिफर की जीत के साथ भारतीय हस्तकला की झलक भी देखने को मिली.

2023 में बदले थे मिस यूनिवर्स के नियम

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शादीशुदा महिलाओं और मां बन चुकी महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति हमेशा से नहीं थी. पहले इस प्रतियोगिता में केवल अविवाहित महिलाएं ही भाग ले सकती थीं. लेकिन 2023 में नियमों में बदलाव किया गया. इसके बाद विवाहित और मां बन चुकी महिलाओं को भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति मिल गई.

इसी बदलाव के बाद जेनिफर बैरेटो जैसी महिलाओं के लिए मिस यूनिवर्स का मंच खुला. अब उनकी जीत को इस बदलाव के बड़े नतीजे के तौर पर भी देखा जा रहा है.

डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा बनीं फर्स्ट रनर-अप

मिस यूनिवर्स 2026 के फाइनल में डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज ने फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया. वहीं, वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज सेकंड रनर-अप रहीं.

टॉप-5 में प्यूर्टो रिको, डोमिनिकन रिपब्लिक, वेनेजुएला, फिलीपींस और न्यूजीलैंड की प्रतिभागियों ने जगह बनाई थी. फाइनल राउंड में सभी टॉप-5 प्रतिभागियों से एक ही सवाल पूछा गया. उनसे जानना चाहा गया कि आज दुनिया को अपने नेताओं से सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है?

इस पर जेनिफर ने कहा कि दुनिया को ऐसे नेताओं की जरूरत है, जिनमें सहानुभूति हो और जो दूसरों को समझने की क्षमता रखते हों. उन्होंने कहा कि आज लोग एक-दूसरे को जज करने और सवाल उठाने में लगे हैं. ऐसे समय में नेताओं को अपने मूल्यों पर कायम रहना चाहिए.

दुनिया को अपने नेताओं से सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है?

इस पर जेनिफर ने कहा कि दुनिया को ऐसे नेताओं की जरूरत है, जिनमें सहानुभूति हो और जो दूसरों को समझने की क्षमता रखते हों. उन्होंने कहा कि आज लोग एक-दूसरे को जज करने और सवाल उठाने में लगे हैं. ऐसे समय में नेताओं को अपने मूल्यों पर कायम रहना चाहिए.

भारत की काजिया लिज मेजो टॉप-30 तक पहुंचीं

मिस यूनिवर्स 2026 में भारत की तरफ से केरल की काजिया लिज मेजो ने हिस्सा लिया. उनकी उम्र महज 19 साल है. उन्होंने प्रतियोगिता में टॉप-30 तक जगह बनाई, लेकिन टॉप-12 में पहुंचने से चूक गईं. काजिया के लिए यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहला बड़ा मौका था. वह केरल की पहली मिस यूनिवर्स इंडिया भी हैं. काजिया लॉ की छात्रा हैं. 

हालांकि, इससे पहले भी वह सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना चुकी हैं. काजिया मिस टीन दिवा 2024 रह चुकी हैं. उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया 2024 का खिताब भी जीता था. इसके अलावा मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं. इसी साल अगस्त में उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता था. इसके बाद उन्हें भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला.  

फिल्मों का हीरो जैसा विलेन आज पाई-पाई को मोहताज क्यों है ? पूर्व CM की पोती से शादी और अब Donation Reels की क्या है कहानी ?