कौन हैं सतलुज फिल्म के असली हीरो जसवंत सिंह खालड़ा, जिनपर बनी फिल्म को Zee5 से हटाया गया, जानें पूरा विवाद
मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को रिलीज के महज दो दिन बाद ही OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिया गया है.
ADVERTISEMENT

जसवंत सिंह खालड़ा
पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ की एक फिल्म की काफी चर्चा हो रही है. इस फिल्म का नाम है सतलुज जो कि लंबे इंतजार के बाद 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी लेकिन रिलीज के दो दिन बाद ही 3 जुलाई को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. ये फिल्म पंजाब के मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है. लोगों को काफी पसंद भी आ रही थी यही वजह है कि अब लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से क्यों हटाया गया.
