एक्ट्रेस काजोल देवी दुर्गा के पंडाल में भक्तों पर क्यों भड़क गईं? आलिया भट्ट का रिएक्शन वायरल

Kajol Angry Viral Video: सोशल मीडिया पर काजोल का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में एक्ट्रेस भक्तों पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान आलिया भट्ट भी मौजूद थीं. उन्होंने इस दौरान ऐसा रिएक्शन दिया कि वो अब वायरल है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Kajol Angry Viral Video: काजोल इन दिनों दुर्गा पूजा पंडाल में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. आज नवमी के मौके पर काजोल के साथ आलिया भट्ट भी अपनी बहन शाहीन के साथ पंडाल में पहुंचीं. हालांकि इस दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल काजोल वहां मौजूद कुछ लोगों पर गुस्सा करते हुए नजर आईं. काजोल का गुस्सा इससे पहले भी चर्चा में रहा है, लेकिन यह वीडियो बाकी वीडियोज़ से काफी अलग है.