यूट्यूबर गौरव तनेजा और रितु राठी लेंगे तलाक? प्रेमानंद महाराज के वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा है कि फेमस यूट्यूबर कपल गौरव तनेजा और रितु राठी तलाक ले रहे हैं. अब इसको लेकर गौरव तनेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Flying Beast Gaurav Taneja-Ritu Rathee: फ्लाइंग बीस्ट के नाम से फेमस इंडियन यूट्यूबर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु राठी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. ये कपल अक्सर अपने रिश्ते और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहा है. लेकिन इस बार चर्चाओं की वजह थोड़ी अलग है. हाल ही में दोनों के बीच तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है, जिसने फैंस को मायूस कर दिया है. दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इन अफवाहों के बीच गौरव तनेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. पहले जान लेतें हैं क्या है पूरा मामला.