पायलट ने अपने विधानसभा क्षेत्र में की जनसभा, गहलोत सरकार को लेकर जता दी नाराजगी!

Pillot in Tonk: कांग्रेस आलाकमान की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, पायलट की इस पूरे मामले में खामोशी ने भी चर्चाएं तेज कर दी है. इस बीच पायलट ने टोंक में सभा को संबोधित किया. अपने विधानसभा क्षेत्र में […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Pillot in Tonk: कांग्रेस आलाकमान की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, पायलट की इस पूरे मामले में खामोशी ने भी चर्चाएं तेज कर दी है. इस बीच पायलट ने टोंक में सभा को संबोधित किया. अपने विधानसभा क्षेत्र में वह लोगों से मिलने पहुंचे.

जहां सैंकड़ों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और 51 किलो की फूलों की माला पहनाई. पायलट ने इंदोकिया पंचायत के कुहाड़ा खुर्द में संबोधन दिया. इस दौरान विधायक राम निवास गवरिया भी साथ हैं.

उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाना हर सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. हर दल की प्राथमिकता की होनी चाहिए. अंबेडकर भवन और तालाब के लिए 10-10लाख रुपए दिए. पायलट ने कहा कि सड़कें का अच्छा होना जरूरी है. संबोधन के दौरान लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम से विधानसभा क्षेत्र छोड़कर नहीं जाने का आग्रह किया तो पायलट ने भी मुस्कुरा कर जवाब दिया.

शिक्षा विभाग की लापरवाही से नाराज पायलट
उन्होंने कहा कि लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. मेरा और आपका रिश्ता अटूट है. वहीं, स्कूल में शिक्षक नहीं लगाे जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि मैने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पहले से जानकारी दे रखी है. बावजूद इसके अभी तक शिक्षक नहीं लगाया जाना लापरवाही है.

मोदी के दौरे के लिए वसुंधरा ने संभाला मोर्चा, अजमेर पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री ने किया बड़ा दावा