पायलट ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर बोला हमला, सीएम गहलोत को केंद्रीय मंत्री के बहाने दिया जबाव!

Pilot attack on Shekhawat: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ अंदरूनी खींचतान में उलझे सचिन पायलट ने अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी और शेखावत पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया. पायलट ने ट्वी कर रहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्व में ईआरसीपी को […]

ADVERTISEMENT

Tonk: पायलट को घेरने की तैयारी? गहलोत के सबसे खास व्यक्ति ने टोंक पहुंचकर किया यह काम
Tonk: पायलट को घेरने की तैयारी? गहलोत के सबसे खास व्यक्ति ने टोंक पहुंचकर किया यह काम
Google CTA

Pilot attack on Shekhawat: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ अंदरूनी खींचतान में उलझे सचिन पायलट ने अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी और शेखावत पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया.

पायलट ने ट्वी कर रहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्व में ईआरसीपी को साकार करने का आश्वासन दिया था, मगर अब भाजपा का कोई भी नेता ईआरसीपी का नाम तक नहीं लेते. गजेंद्र सिंह शेखावत इस विभाग के मंत्री भी हैं और प्रदेश से ही जनप्रतिनिधि भी. इसके बावजूद उनका मौन समझ से परे है.

उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रति केंद्र सरकार का रवैया द्वेषपूर्ण क्यों है? मोदी जी फिर राजस्थान आ रहे हैं, मेरा निवेदन है कि ERCP को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की घोषणा करें, क्योंकि यह राजस्थान का हक है. ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर मुझसे लगातार प्रतिनिधि मंडल मिल रहें हैं, मैं आशा करता हूँ कि यह मांग जल्द ही पूरी होगी.

पायलट का यह ट्वीट कई मायनों में अहम है. खास इसलिए क्योंकि वसुंधरा राजे की पूर्ववर्ती सरकार में कथित घोटालों की जांच को लेकर पायलट लगातार मांग कर रहे हैं. वहीं, गहलोत गुट पायलट पर इस बात को लेकर तंज कसता है कि वह संजीवनी सहकारी घोटाला मामले में शेखावत के खिलाफ कोई स्टैंड नहीं ले रहे हैं. ऐसे में पायलट का यह ट्वीट हलचल पैदा कर सकता है.

पायलट को लेकर सीपी जोशी का इशारा, ‘मोदी के आते ही कुछ बड़ा होगा’!