भारत की पहली Hydrogen Train की पूरी कहानी, कैसे काम करती है और क्यों है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी और रोज दो फेरे लगाएगी. आधुनिक सुरक्षा तकनीक से लैस यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है और इससे केवल पानी की भाप निकलती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भारत ने रेलवे के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन तकनीक से यात्री ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इससे पहले फ्रांस, जर्मनी, चीन और स्वीडन ही ऐसे देश हैं, जहां हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं.