हमसे समझने में गलती हो गई जो मोदी जी के GDP का मतलब नहीं समझ सके- AAP नेता अनुराग ढांढा

Anurag Dhanda ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. AAP नेता ने GDP का नया मतलब बताते हुए कहा कि मोदी सरकार के लिए GDP का अर्थ गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाना है, जिससे आम आदमी परेशान है.

ADVERTISEMENT

AAP Anurag Danda statement
अनुराग ढांढा (फाइल फोटो)
google news

देश में डीजल-पेट्रोल और सीएनजी के दाम बढ़ते ही AAP नेता अनुराग ढांढा मोदी सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने GDP का अलग मतलब बताते हुए कहा कि हमसे ही समझने में भूल हो गई. मोदी जी ने कहा था कि GDP बढ़ाएंगे. हमें ये नहीं पता था कि इनके GDP का मतलब गैस, डीजल और पेट्रोल है.