AAP नेता अनुराग ढांडा का BJP पर वार, लाडो लक्ष्मी योजना पर उठाए सवाल, कहा - 1.4 करोड़ की जगह सिर्फ 5 लाख महिलाओं को मिली पहली किस्त

AAP नेता अनुराग ढांडा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ महिलाओं के साथ सबसे बड़ा चुनावी धोखा है.

ADVERTISEMENT

 Aam Aadmi Party spokesperson Anurag Dhanda
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग ढांडा. (Photo: X/@AAP)
google news

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने शनिवार को हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्हों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में बड़े मंच और कैमरों के बीच दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त तो जारी कर दी, लेकिन यह महिलाओं के साथ सबसे बड़ा चुनावी धोखा है.