रैली की परमिशन नहीं मिली तो खेत में तंबू गाड़ेंगे... अभय चौटाला के ऐलान से हरियाणा की सियासत गरमाई

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बड़ी रैली को लेकर सरकार और प्रशासन को खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि अगर रैली की अनुमति नहीं मिली तो किसान के खेत में तंबू लगाकर कार्यक्रम करेंगे. उनके इस बयान से हरियाणा की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है.

ADVERTISEMENT

अभय चौटाला के ऐलान से हरियाणा की सियासत गरमाई
अभय चौटाला के ऐलान से हरियाणा की सियासत गरमाई
google news

हरियाणा की सियासत में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है. इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सरकार और प्रशासन को सीधे तौर पर एक बड़ा चैलेंज दे दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि आने वाले समय में वे प्रदेश में एक बहुत बड़ी रैली करने जा रहे हैं और अगर सरकार ने इस रैली के लिए उन्हें जगह की मंजूरी नहीं दी, तो वे पीछे हटने वाले नहीं हैं. अभय चौटाला ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी पाबंदी के आगे झुकेंगे नहीं.