Abhay Chautala on Rajya Sabha Election: अभय चौटाला का बड़ा धमाका! निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान और सीएम सैनी को भेजेंगे कानूनी नोटिस
इनेलो नेता अभय चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में झूठ बोलने के आरोप में निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान और 'बी टीम' कहने पर सीएम सैनी को कानूनी नोटिस भेजने का एलान किया है. उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा पर बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा ने जानबूझकर क्रॉस वोटिंग की जानकारी छुपाई.
ADVERTISEMENT

अभय चौटाला
हरियाणा की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के बाद शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब कानूनी लड़ाई में तब्दील होता दिख रहा है. इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने राज्यसभा चुनाव को लेकर दिए गए बयानों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. उन्होंने निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कुछ मीडिया संस्थानों को कानूनी नोटिस भेजने का बड़ा एलान किया है.