अभय चौटाला का दुष्यंत पर तंज: सीआईए इंस्पेक्टर विवाद पर बोले- '10 सीटें जीतने वालों का ये हाल क्यों?'

Abhay Chautala statement: हरियाणा की राजनीति में बयानबाज़ी एक बार फिर तेज हो गई है. अभय सिंह चौटाला ने दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए CIA इंस्पेक्टर विवाद को लेकर तीखा तंज कसा. किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी बोला हमला. जानिए क्या बोले अभय चौटाला और क्यों गरमाई हरियाणा की सियासत.

ADVERTISEMENT

Abhay Chautala statement
Abhay Chautala statement
google news

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की राजनीति में चल रहे गरमागरम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी है. सोनीपत पहुंचे अभय चौटाला ने अपने भतीजे और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और सीआईए (CIA) इंस्पेक्टर के बीच हुए हालिया विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़ी.