अर्चना गुप्ता के बयान पर भड़के अभय चौटाला, बोले- 'जिस दिन अन्नदाता ने फैसला कर लिया, दिमाग दुरुस्त हो जाएगा'
इनेलो नेता अभय चौटाला ने भाजपा उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों (अन्नदाता) के खिलाफ बयानबाजी भारी पड़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने नूंह में 27 सितंबर को होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती रैली की तैयारियों और राजनीतिक रणनीति की जानकारी दी.
ADVERTISEMENT

अभय चौटाला
हरियाणा में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के विवादास्पद बयान पर तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने 27 सितंबर को नूंह में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती रैली को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं की तैयारियों की जानकारी दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के उपलक्ष्य में 27 सितंबर को नूंह (Nuh) में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की एक बड़ी रैली आयोजित होने जा रही है. इसी सिलसिले में संगठन को मजबूत करने और निमंत्रण देने पहुंचे इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार और बीजेपी नेताओं पर जमकर निशाना साधा.
