अंबाला: थाने के अंदर SHO करमवीर सिंह की रहस्यमयी मौत, कमरे से आई थी गोली चलने की आवाज... आखिर उस वक्त क्या हुआ था?
Karamveer Singh SHO Death: अंबाला जिले के नग्गल थाने में तैनात एसएचओ सब इंस्पेक्टर करमवीर सिंह की थाने के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. गोली उनके सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गई. पुलिस सर्विस रिवाल्वर की सफाई के दौरान हादसा या सुसाइड समेत सभी संभावित एंगल्स से जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

अंबाला में गोली लगने से एसएचओ करमवीर सिंह की मौत
Ambala SHO Death: हरियाणा के अंबाला के नग्गल थाने में तैनात एसएचओ (सब इंस्पेक्टर) करमवीर सिंह की थाने के अंदर अपने कमरे में गोली लगने से मौत हो गई. 50 वर्षीय करमवीर सिंह पिछले 2 साल से नग्गल थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. अचानक सीने में गोली लगने की इस घटना से पूरे हरियाणा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
