शंभू बॉर्डर पर सीक्रेट कैमरे लगाकर हो रहा था ये काम, पुलिस को हुई जानकारी तो मचा हड़कंप, दो आरोपी अरेस्ट

Haryana News : हरियाणा की अंबाला पुलिस ने एक ऐसे खौफनाक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है जो जीटी रोड और सैन्य प्रतिष्ठानों के पास सिम वाले गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसका लाइव एक्सेस सीधे पाकिस्तान में बैठे देशद्रोहियों को दे रहा था. इस मामले में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Haryana News
google news

Ambala Spy CCTV Camera Haryana: हरियाणा की अंबाला पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस के अनुसार इन कुछ संदिग्ध लोगों ने हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण शंभू बॉर्डर और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों के पास गुप्त CCTV कैमरे लगा रखे थे. इन कैमरों के जरिए देश की बेहद संवेदनशील और खुफिया जानकारी सीधे सरहद पार पाकिस्तान में बैठे आकाओं को भेजी जा रही थी. इस बेहद गंभीर मामले का खुलासा होने के बाद खुफिया एजेंसियों और अंबाला पुलिस में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस साजिश में शामिल दो मुख्य आरोपियों को दबोचा लिया है.