थाने के कमरे में चली गोली, SHO करमवीर सिंह की जान गई! जानिए SP अंबाला ने क्या कहा
Ambala SHO Death: हरियाणा के अंबाला के नग्गल थाने में SHO करमवीर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई. कमरे में गोली कैसे चली, हादसा या आत्महत्या की आशंका और SP अंबाला ने क्या कहा, जानिए पूरी घटना और पुलिस जांच का अपडेट.
ADVERTISEMENT

Ambala SHO Death
हरियाणा के अंबाला जिले से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नग्गल पुलिस थाने के SHO (थाना प्रभारी) सब इंस्पेक्टर करमवीर सिंह की थाने परिसर के अंदर अपने कमरे में गोली लगने से मौत हो गई. घटना के समय वह अपने कमरे में अकेले मौजूद थे. अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अंबाला सिटी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है.
