पहले भाई और चाचा को मारा फिर 95 साल की दादी पर भी दाग दी गोलियां... 22 साल के अभिषेक ने आखिर क्यों उजाड़ दिया अपना ही परिवार?

Ambala Triple Murder Case: हरियाणा के अंबाला के बिचपड़ी गांव में जमीन और रिटायरमेंट के रुपयों के लालच ने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया. महज 22 साल के एक सनकी फार्मेसी छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर अपने सगे भाई, 95 साल की दादी और चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि चाची अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रही हैं.

ADVERTISEMENT

अंबाला में 22 साल के लड़के ने परिवार वालों को उतारा मौत के घाट
अंबाला में 22 साल के लड़के ने परिवार वालों को उतारा मौत के घाट
google news

Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले के बिचपड़ी गांव से एक ऐसा खौफनाक ट्रिपल हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. महज 22 साल के एक कॉलेज छात्र ने गुस्से और लालच में आकर अपने ही हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया. आरोपी ने सरेआम अंधाधुंध फायरिंग करते हुए अपने सगे बड़े भाई, 95 साल की बुजुर्ग दादी और सगे चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी. इस खूनी खेल में आरोपी की चाची भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनके गले में गोली फंसी है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं.