हरियाणा: कैथल में SP और अनिल विज के बीच हुई जबरदस्त नोकझोंक, मंत्री ने IPS से बोला- 'पावर नहीं तो यहां से उठ जाओ'

Anil Vij SP Upasana: कैथल की बैठक में मंत्री अनिल विज और एसपी उपासना के बीच तीखी बहस हुई. विज ने जमीन धोखाधड़ी के आरोपी एएसआई को तुरंत सस्पेंड करने को कहा, जबकि एसपी ने दूसरे जिले का मामला होने के कारण नियमों का हवाला दिया. बाद में रिपोर्ट डीआईजी को भेजने पर सहमति बनी.

ADVERTISEMENT

Anil Vij SP Upasana
Anil Vij SP Upasana
google news

Anil Vij SP Upasana: हरियाणा के गब्बर कहे जाने वाले मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने सख्त तेवर को लेकर चर्चा में हैं. कैथल में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान उनकी एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ हॉट टॉक हो गई.