अंकित बाल्यान की मौत के बाद कलाकारों का फूटा गुस्सा, जानें अमित सैनी और बिंदर धनौदा ने किसको लगाई लताड़?
Amit Saini Rohtakiya Statement: हरियाणवी मॉडल अंकित बाल्यान की हत्या के बाद सिंगर अमित सैनी रोहतकिया और बिंदर धनौदा का गुस्सा फूटा है. अमित सैनी ने अंकित के घर न पहुंचने वाले कलाकारों को लताड़ लगाई, वहीं बिंदर धनौदा ने गन कल्चर प्रमोट करने वाले गानों को अपराध बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया.
ADVERTISEMENT

अंकित बाल्यान हत्याकांड पर कलाकारों का छलका दर्द.
Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी मॉडल और कलाकार अंकित बाल्यान की दर्दनाक हत्या के बाद पूरी हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक और रोष का माहौल है. इस दुखद घटना के बाद मशहूर हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया और कलाकार बिंदर धनौदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अमित सैनी रोहतकिया ने साथी कलाकारों की संवेदनहीनता पर कड़ा ऐतराज जताया, वहीं बिंदर धनौदा ने गानों में दिखाए जा रहे गन कल्चर और बदमाशी के महिमामंडन को बढ़ते अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराया.
