जुर्म की दुनिया में कदम कैसे रखते हैं युवा? गैंगस्टर रहे बिंदर गुर्जर ने बताई अपराध के खतरनाक खेल की कहानी
Ex Gangster Bindar Gujjar: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या और शूटरों के एनकाउंटर के बाद पूर्व गैंगस्टर बिंदर गुर्जर ने बड़ा खुलासा किया है. 18 साल जेल में काटने वाले बिंदर ने दावा किया कि ज्यादातर सिंगर गैंगस्टरों से जुड़े हैं. उन्होंने युवाओं से गैंगस्टरी का रास्ता छोड़कर सुधरने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

पूर्व गैंगस्टर बिंदर गुर्जर ने बताया अपराध की दुनिया का सच
Ankit Baliyan Murder Case: यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या किए जाने और यूपी पुलिस द्वारा दो एनकाउंटर में दो शूटरों को ढेर किए जाने के बाद जुर्म की दुनिया का नेक्सस एक बार फिर चर्चा में आ गया है. इस मुद्दे पर 17-18 साल जेल काट चुके पूर्व गैंगस्टर बिंदर गुर्जर ने खुलकर अपनी राय रखी है और इस खौफनाक दलदल का सच उजागर किया है.
