कबड्डी का मैदान छोड़ा, सेकंड-हैंड फोन बेचे... फिर गायकी से बनाई पहचान; जानिए गोलियों का शिकार बने अंकित बालियान की संघर्ष भरी दास्तान

कबड्डी में फ्रैक्चर के बाद सेकंड-हैंड मोबाइल का काम संभालने वाले अंकित बाल्यान ने संगीत की दुनिया में कदम रखकर 50 से अधिक गानों से बड़ी पहचान बनाई थी. रोहतक के पुराने विवाद के बीच, जिम से निकलते ही उन पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

Ankit Baliyan murder Case
Ankit Baliyan murder Case
Google CTA

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के उभरते कलाकार और शामली निवासी अंकित बाल्यान की जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब अंकित वर्कआउट पूरा करने के बाद अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे. चश्मदीदों और जिम संचालक रवि शर्मा के अनुसार, घात लगाए बैठे करीब 4 से 5 हमलावरों ने बेहद करीब से लगभग 20 राउंड फायरिंग की, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.