Ankit Balyan Murder Case : अंकित बालियान केस में नरेश टिकैत का अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो उठाएंगे ये कदम?

Ankit Balyan Murder Case Update: अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की. टिकैत ने प्रशासन को 5 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी, आर्थिक मदद और सुरक्षा देने की सख्त मांग उठाई है.

ADVERTISEMENT

अंकित बालियान हत्याकांड पर बोले नरेश टिकैत
अंकित बालियान हत्याकांड पर बोले नरेश टिकैत
Google CTA

Ankit Balyan Murder Case Update: अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सर्वसमाज और किसान संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. बैठक के बाद नरेश टिकैत ने स्पष्ट किया कि प्रशासन को 5 अक्टूबर तक का समय दिया गया है. अगर तब तक मामले में ठोस सफलता और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो समाज आगे की रणनीति तय करते हुए बड़ा कदम उठाएगा.