Ankit Balyan Murder Case: हरियाणा पहुंची UP पुलिस, आर्यन-सत्यम के घर से AC-TV तक उठा ले गई, जानें क्यों?
Ankit Balyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बाल्यान हत्याकांड में फरार चल रहे 1-1 लाख रुपये के इनामी आरोपियों पर शामली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. अदालत के आदेश पर पुलिस ने करनाल और सोनीपत में आरोपियों के घरों पर कुड़की की कार्रवाई करते हुए सारा सामान जब्त कर लिया.
ADVERTISEMENT

अंकित बाल्यान मर्डर में UP पुलिस का बड़ा एक्शन!
Ankit Balyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बाल्यान हत्याकांड में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. अदालत से जारी कुड़की के आदेशों के बाद शामली पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी और उनके घरों की संपत्ति जब्त कर ली. नोटिस जारी होने के बाद भी आरोपियों के पेश न होने पर यह कदम उठाया गया है.
