'अभी तो हंस के बात कर रहा हूं, दिमाग...' प्रदर्शन के दौरान मिलने नहीं आए DC तो भड़के अर्जुन चौटाला ने कही दी ये बात
INLD Protest Rohtak: रोहतक में इनेलो का महाप्रदर्शन: हरियाणा में महंगाई, बेरोजगारी और बिजली-पानी के संकट को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने सचिवालय पर धावा बोल दिया. अर्जुन चौटाला की अगुवाई में बैरिकेड्स पार कर जबरन अंदर घुसे कार्यकर्ताओं के तेवर देखकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. डीसी के न आने पर चौटाला ने खुलेआम जो चेतावनी दी, उसने सूबे की राजनीति में गर्माहट ला दी है.
ADVERTISEMENT

रोहतक में इनेलो का महासंग्राम
Arjun Chautala Rohtak: हरियाणा के रोहतक में सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अर्जुन चौटाला की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय का घेराव किया. इनेलो ने ये प्रदर्शन बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ के खिलाफ किया.