'क्या करेगा आजा, जा दफा हो...' रोहतक SP से भिड़े इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला, अब वीडियो हो रहा वायरल, जानें क्या है पूरा मामला?

Arjun Chautala Viral Video: हरियाणा के रोहतक में बढ़ती महंगाई के खिलाफ इनेलो (INLD) के प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा हो गया. जिला प्रशासन और डीसी के 3 घंटे तक ज्ञापन लेने न आने पर भड़के इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला की रोहतक एसपी गौरव राजपुरोहित से तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें विधायक ने एसपी को मर्यादा भूलकर 'दफा हो' तक कह डाला.

ADVERTISEMENT

 रोहतक SP से भिड़े इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला
 रोहतक SP से भिड़े इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला
google news

Arjun Chautala vs Rohtak Gaurav Rajpurohit: हरियाणा के रोहतक से एक बेहद चौंकाने वाला और हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सामने आया है. इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के युवा और पढ़े-लिखे चेहरे माने जाने वाले विधायक अर्जुन चौटाला बीच सड़क पर रोहतक के एसपी गौरव राजपुरोहित से इस कदर भिड़ गए कि उन्होंने सारी मर्यादाएं लांघ दीं. गुस्से में लाल-पीले हुए अर्जुन चौटाला ने सरेआम आईपीएस अधिकारी को 'दफा हो जाओ' कह दिया और उन पर गाली देने के भी आरोप लग रहे हैं.