'पहले गायब किया फिर माइंडवाश कर बदलवा दिया जेंडर', अशोक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों पर लगे गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

Ashoka University Controversy: अशोका यूनिवर्सिटी से जुड़ा बड़ा विवाद सामने आया है, जहां एक छात्रा के गायब होने और उसे ट्रांसजेंडर बनाने के आरोपों ने सनसनी मचा दी है. अब महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए मामले की CBI या NIA जांच की चेतावनी दी है. जानें पूरा मामला, आरोप और जांच की स्थिति.

ADVERTISEMENT

Ashoka University Controversy
Ashoka University Controversy
google news

हरियाणा के सोनीपत स्थित प्रतिष्ठित अशोका यूनिवर्सिटी एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाले मामले को लेकर विवादों के घेरे में आ गई है. एक पीड़ित प्रोफेसर दंपति ने यूनिवर्सिटी के ही तीन प्रोफेसरों पर अपनी बेटी को गायब करने और उसका 'माइंड वाश' कर उसे ट्रांसजेंडर बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मामले की जांच एनआईए (NIA) या सीबीआई (CBI) से कराने की सिफारिश करने की बात कही. विस्तार से जानिए पूरे मामले की कहानी.